17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी विचार मंच की वर्चुअल बैठक
( देश भर के पदाधिकारी रहेगें उपस्तिथ - सूरज ब्रम्हे )
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। नरेंद्र मोदी विचार मंच की विशेष वर्चुअल बैठक 17 अप्रैल दिन रविवार को शाम 4.30 बजे से आयोजित की जा रही है। इस बैठक में नरेंद्र मोदी विचार मंच के 27 अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री उपस्तिथ रहेगें, इस बात की जानकारी नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूरज ब्रम्हे ने दी। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूरज ब्रम्हे ने इस बैठक का उद्देश्य बताते हुवे कहा कि यह वर्चुअल बैठक संगठन को मजबूत बनाने, संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, संगठन में महिलाओं ( मात्रशक्तियों ) की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, तथा आगामी 2023 एवं 2024 में होने वाले विधान सभा तथा लोक सभा के चुनाव में संगठन की भूमिका पर विचार कर पार्टी को जीत दिलाकर मा.मोदी जी के हाथों को मजबूत कर देश को सर्वशक्तिमान बनाने पर मंथन किया जायेगा। श्री ब्रम्हे ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के संगठन महामंत्रियों से अपील की है कि 17 अप्रैल की वर्चुअल बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्तिथ रहें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.