बिलासपुर कांग्रेस नेताओं की टीम ने खैरागढ़ मे घर-घर प्रचार का कार्य प्रारम्भ किया
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
चुनाव संचालन समिति सदस्य एवं छ.ग.पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के साथ बिलासपुर कांग्रेस नेताओं की टीम लगातार सक्रिय है, घर-घर चीट और पर्ची पहुंचाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है, छोटी-छोटी रैलियां निकालकर घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया जा रहा है, आज छुईखदान ब्लाक के ग्राम कुटैलीखुर्द में सेक्टर प्रभारी विधायक संगीता सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री समीर अहमद ने घर-घर सम्पर्क किया। आज भी मुख्यमंत्री की चार सभायें हुई। सभी सभाओं में जनसमुह उमड़ा, खैरागढ़ को जिला बनाने की बात पर मतदाता उत्साहित हैं, कांग्रेस की जीत निश्चित
खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गयी है जिससे खैरागढ़ की जनता मे उत्साह और उम्मीद की लहर दिखाई दे रही है।
किसान कांग्रेस बिलासपुर के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की खैरागढ़ उपचुनाव मे 71वां विधायक कांग्रेस को मिलेगा जिससे खैरागढ़ का सर्वांगीन विकास होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.