एसडीएम कामिनी ठाकुर ने नल जल योजनाओं की समीक्षा की
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।कटंगी एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर ने 5 अप्रैल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कटंगी एवं तिरोड़ी तहसील में संचालित नल जल योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार श्री रायसिंह कुशराम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एसडीएम सुश्री ठाकुर ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटंगी अनुभाग के गांवों में संचालित नल जल योजना किसी भी स्थिति में बंद नहीं रहना चाहिए। गर्मियों के इन दिनों में कहीं पर भी पेयजल की समस्या ना हो। इसके लिए नल जल योजना के खराब होने पर या बंद होने पर तत्काल उसके सुधार का कार्य किया जाए। इसी प्रकार हैंडपंप आदि के बंद होने पर उनका भी सुधार किया जाए । प्रत्येक गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर गांव के लोग नल जल योजना या हैंडपंप के सुधार के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकें। कटंगी अनुविभाग में जिन नल जल योजनाओं का कार्य जारी है उनके कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.