बिरसा रेंजर गोस्वामी के नेतृत्व में वनविभाग कर रहा है सराहनीय कार्य
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बिरसा/बालाघाट।समय समय पर बिरसा वनपरिक्षेञ अंतर्गत वनविभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कुछ न कुछ सराहनीय कार्य किया जाता है जिसमे से इस बार बिरसा वनपरिक्षेञ अधिकारी एस पी गोस्वामी के नेतृत्व में विभाग ने बोरी के ग्रामीणों द्वारा किया गया अवैध कब्जा को बहुत हद तक मुक्त कराना, वनों को आग से बचाने हेतु रैली,वन समितियों की बैठक कर वनों व वन्यजीवों को बचाने हेतु दिशा निर्देश देने,अवैध रेत उत्खनन पर कुछ हद तक रोक लगना, अवैध इमारती लकड़ी को छापामार कार्यवाही कर जप्त करना और सबसे बड़ी बात हर वर्ष जंगलों में लगने वाली आग पर बहुत हद तक इस वर्ष काबू पाना जैसी अनगिनत कार्य कर श्री गोस्वामी ने सफलता हासिल किया है।हालांकि यह सब अकेले रेंजर के बस की बात नही है।इसमें उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन, और सहायक कर्मचारियों व सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से यह सब सम्भव हो पाया जिसका श्रेय श्री गोस्वामी अपने अधिकारियों व अधीनस्थ कर्मचारियों को देते है।इसके बावजूद कुछ लोगो के द्वारा बिरसा दमोह वनपरिक्षेञ के अधिकारियों व कर्मचारियों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जो सरासर भ्रामक एवं धूमिल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.