जोत जंवारा होते माता विसर्जन तोर " गीत के साथ किलेपार व कंचादुर मे हुआ जोत जंवारा का विसर्जन
गुण्डरदेही - नवरात्र के अंतिम दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में स्थापित जोत जंवारा का विसर्जन हुआ भक्तों ने जस गीत सहित भजन कीर्तन करते हुए जोत जंवारा का विसर्जन किया सिर पर जोत जंवारा लेकर सड़क व गलियो पर चलती महिलाएं व उनके आगे माता की भक्ति में झूमते भक्त जोत जंवारा के साथ 9 दिन तक चली मां शक्ति की भक्ति का पर्व रविवार को पूर्ण हुआ आखरी दिन माता की भक्ति का हर्षोल्लास पूरे क्षेत्र में सुबह से ही दिखना शुरू हो गया
गांव के हर मंदिरों में बाजे गाजे और भजन के साथ जोत जंवारा विसर्जन हुआ इसी कड़ी में ग्राम किलेपार व कंचादुर के शीतला मंदिर में जोत जवारा स्थापित किया गया था जहां रविवार को सुबह से ही ग्रामीण महिलाएं सिर पर जोत जंवारा लेकर गली भ्रमण कर गांव के तालाब में विसर्जित किया गया जहां सभी भक्तों की आंख नम हो गई
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.