सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
महुआ बीनने के दौरान सांप ने काटा पुलिस की सहायता से बची महिला की जान
पुलिस की तत्परता ने बचाई महिला की जान |
• सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित महिला को पुलिस जवानों ने तुरन्त पहुंचाया अस्पताल ।
महुआ बीनने के दौरान काट लिया था सांप |
• रोड निर्माण से ग्रामीणों हो रहा है लाभ , तुरन्त पहुंच रही एम्बुलेंस
10 अप्रैल को कैम्प बुरकापाल से पुलिस पार्टी आसपास की सर्चिंग ड्युटी हेतु निकली थी इसी दौरान सूचना मिली की ग्राम बुरकापाल की महिला मुचाकी गंगी पिता मुचाकी देवा उम्र 18 वर्ष महुआ बीनने जंगल गई हुई थी उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है , पुलिस जवानों के द्वारा तत्काल वहां पहुंचकर महिला का प्राथमिक उपचार कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा को बताया । तो सुनील शर्मा ने तत्काल पुलिस जवानों को पीड़ित महिला को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु एम्बुलेंस गाड़ी की व्यवस्था कर तुरन्त चिंतागुफा अस्पताल के लिए रवाना करने कहा , समय रहते जवानों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया जिससे महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है । पुलिस के इस त्वरित कार्यवाही पर गामीणों ने आभार माना है । इस कार्य में उनि . मुकेश पटेल कैम्प बुरकापाल व अन्य जवानों का विशेष योगदान रहा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.