राजधानी रायपुर मे ज्योत एवं जंवारा विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया गया
सी.एन.आई. न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
राजधानी रायपुर में आज राम नवमीं को शहर के सभी मंदिरों एवं देवालय मे औऱ घरों मे प्रज्वलित की गई ज्योत जंवारा का विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया गया वही लोगों में आस्था औऱ विश्वास नजर आया
शहर के आस पास के क्षेत्रों से जंवारा ज्योत यात्रा भक्ति भाव के साथ नगर भ्रमण करते हुए कंकाली तालाब पहुंची और ज्योत ज्वारा का विसर्जन किया वही अन्य क्षेत्रों विसर्जन के लिए ज्योत यहाँ रात्रि तक पहुचेगी।पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते प्रतिबंध लगा दिया गया था । वही इस वर्ष श्रद्धालुओं मे विशेष उत्साह दिखा
शहर के कई मंदिरो मे एवं व्यापारीयों के द्वारा आज भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमे श्रद्धालुओं को हलवा पुड़ी एवं आलू चने की सब्जी प्रसाद के रूप मे बांटी गई ।
आज का विशेष आकर्षण सांग एवं बाना धारण किए हुए श्रद्धालु ज्योत विसर्जन में बड़ी सँख्या मौजूद रहे एवं भक्ति भाव के साथ नाचते झूमते रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.