दो बाघों में खूनी संघर्ष, पर्यटकों ने किया कैमरे में कैद
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।बाघों के लिए प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में दो बाघों के बीच जमकर संघर्ष हुआ जिसकी वजह एक बाघिन थी।मामला कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की जोन का है। यहां जिला लाइन फीमेल के लिए बोइन डबरा मेल और नीला नाला मेल के बीच लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियों को लेकर पार्क प्रबंधन भले ही पुष्टि करने में परहेज कर रहा हो,लेकिन पर्यटकों के बीच से आ रही खबरें इस बात की पुष्टि कर रही हैं। मुक्की रेंज के करीब कान्हा रेंज में जिला लाइन के आगे जिला लाइन फीमेल के साथ पर्यटकों ने बुधवार की सुबह की सफारी के दौरान बाेइन डबरा मेल और नीला नाल मेल के बीच संघर्ष का रोमांचक पल बिताया है।दोनों बाघ एक दूसरे को हराने में लगे थे जिसको देखकर पर्यटक भले ही आनंद ले रहे थे लेकिन इस लड़ाई में किसी एक बाघ की जान भी जा सकती है।
कान्हा के मुक्की जोन में जिला लाइन के समीप बाघिन की मौजूदगी में दो बाघों के बीच हुई लड़ाई का रोमांचक पल गाइड और पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया है।
जंगल में बाघों के बीच संघर्ष आम बात है।इनमें क्षेत्रवाद की लड़ाई और बाघिन के लिए लड़ाई अक्सर होती रहती है।लेकिन यह दृश्य गाइड और पर्यटक कम ही देख पाते हैं।बुधवार को यह नजारा देख पर्यटक बेहद रोमांचित हुए हैं।
कान्हा के जंगल में बाघिन की मौजूदगी के बीच दो बाघों के बीच करीब पौने घंटे तक हुई जोर-अजमाइश।बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे से पर्यटकों ने बाघों के बीच संघर्ष बड़े इत्मिनान से देखा।देखते-ही देखते यहां पर्यटकों जिप्सियों की कतार लग गई।वाहनों की बढ़ती भीड़ देख बाघों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया।पार्क से निकलते हुए पर्यटकों के बीच से इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडि़यो दिन-भर सुर्खियां बटोरता रहा।हालांकि बाघों की लड़ाई में किसी एक बाघ की जान भी जा सकती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.