जिला कलेक्टर ने हैलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों का शाल वा फूल देकर किया सम्मान
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*बलौदाबाजार :-* कलेक्टर ने हेलमेट पहन दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों का शाल एवं फुल देकर किया सम्मान कलेक्टर डोमनसिंह आज अचानक सड़क पर उतरे और यातायात जागरूकता लाने हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों का सम्मान किया. कलेक्टर डोमनसिंह ने कहा कि स्वयं की जागरूकता से ही वाहन दुर्घटना रूकेगी और लोगों को जागरूक करने आज हमने सम्मान किया है
और यह आगे भी जारी रहेगा. मै सभी वाहन चालकों से अपील करता हूँ कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये सिर पर हेलमेट पहने और स्वयं के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे. सम्मान पाने वालों मे ग्राम अमेरा के हेमलाल पटेल ने कहा कि विगत दस वर्षों से हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चला रहे है आज सम्मान मिला बहुत अच्छा लग रहा है वही ग्राम परसाभदेर की महिला ने बताया कि विगत एक वर्ष से वह हेलमेट का उपयोग कर रही है पर आज कलेक्टर महोदय ने सम्मान किया है बहुत अच्छा लग रहा है मै सभी से अपील करूंगी कि हेलमेट पहने और सुरक्षित वाहन चलाये. कलेक्टर डोमनसिंह के साथ संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल , आशीष कर्मा बजरंग दुबे नरेन्द्र बंजारा सहित टेफिक पुलिस व आरटीओ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.