Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 27, 2022

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंत्री ने लगाई चौपाल

 ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंत्री ने लगाई चौपाल



 (शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। आयुष मंत्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने 27 अप्रैल को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि गांवों में कहीं पर भी पेयजल की समस्या नहीं आने दें। गांवों में नल-जल योजना से पर्याप्त पानी प्रदाय किया जाये। बैठक में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अरूण श्रीवास्तव, जल निगम के अधिकारी, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एम ए कुरैशी, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री मनीष ठाकुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री अग्रवाल, आजीविका मिशन के जिला परियोजना समन्वयक श्री ओमप्रकाश बेदुआ उपस्थित थे। 

 आयुष मंत्री श्री कावरे ने बैठक में कहा कि बिजली की समस्या के कारण नल-जल योजनाओं की टंकी पूरी तरह से नहीं भरने एवं ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही है। अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्परता के साथ उनका निराकरण करें। कृषि एवं घरेलू उपयोग के लिए बिजली के फीडर अलग होने के बाद वोल्टेज की समस्या नहीं आना चाहिए। जहां पर ऐसी समस्या आ रही है, तो उसके निदान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये। जरूरी होने पर ट्रांसफार्मर भी बदला जाये और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाये। पेयजल के लिए जरूरी होने पर नलकूप खनन का कार्य भी कराया जाये। 

 आयुष मंत्री श्री कावरे ने बैठक में कहा कि ग्राम पादरीगंज के पोंडीटोला, ग्राम तीनगढ़ी, बटुआ एवं चांगोटोला में पेयजल की समस्या होने की शिकायत मिली है। चांगोटोला में कम वोल्टेज के कारण नल-जल योजना की टंकी पूरी नहीं भर पाने की जानकारी मिली है। इन स्थानों की पेयजल प्रदाय व्यवस्था को शीघ्र दूरूस्त किया जाये। मंत्री श्री कावरे ने कहा कि चांगोटोला की जर्जर हो चुकी पुरानी पानी टंकी के नीचे आंगनवाड़ी केन्द्र लगने से कभी भी हादसा होने की आशंका जताई गई है। अत: ग्राम पंचायत के माध्यम से पुरानी पानी टंकी को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही शीघ्रता से की जाये। 

 मंत्री श्री कावरे ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री से कहा कि जिले में कहीं पर भी अनावश्यक बिजली की कटौती न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। कृषि उपयोग एवं घरेलू उपयोग के लिए जितने घंटे निर्धारित हैं, उतने घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। आम जनता से बिजली संबंधी शिकायत या समस्या प्राप्त होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाये। लाईनमेन अपने क्षेत्र में हमेशा उपलब्ध रहें, जिससे आमजन जरूरत पड़ने पर उनसे तत्काल सम्पर्क कर सकें। 

 बैठक में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने अधिकारियों से कहा कि ग्राम आंवलाझरी, भरवेली, भटेरा, कुम्हारी की पेयजल व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाये। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सुगमता से उपलब्ध हो जाये, इसका ध्यान रखा जाये।

 लोक स्वासथ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अरूण श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि उनका विभागीय अमला जिले के सभी नलजल योजनाओं पर सतत निगरानी रख रहा है। जहां से भी नल-जल योजना के तकनीकी कारण से बंद होने एवं हेंडंपप के खराब होने की सूचना प्राप्त होती है, तत्काल उसके सुधार का कार्य कराया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad