मनरेगा महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी अधिकारी बाइक रैली का आयोजन कर जनसमर्थन लेने और बाबा गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेने धरना स्थल कसडोल से मंदिर परिसर गिरौद पूरी तक बाइक रैली किया गए
*कसडोल :-* मंगलवार को मनरेगा महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी अधिकारी बाइक रैली का आयोजन कर जनसमर्थन लेने और बाबा गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेने धरना स्थल कसडोल से मंदिर परिसर गिरौद पूरी तक बाइक रैली किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में मनरेगा का काम बंद होने से मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है अप्रैल महीना रोजगार गारंटी में काम करने के लिए मुख्य महीना होता हैं इस समय पूरे जिले में लगभग प्रति दिवस डेढ़ लाख मजदूरों को रोजगार दिया जाता है, लेकिन इस बार मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायकों के हड़ताल पार चले जाने से पूरा काम ठप्प पड़ हैं पंचायत में आंगबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, पंचायत भवन, चेक डैम कार्य, टारनाली , पचरी, निर्माण, नरवा गरावा घुरवा बाड़ी योजन के तहत नाला सफाई, गोठन में वर्मा टांका, समूह सेड, बकरी पालन मुर्गी पालन, सभी काम बंद हो चुके हैं।
*यह रहें मौजूद :-* 15 दिनों से चल रहे हड़ताल में प्रमुख रूप से अंजू भोगामी अध्यक्ष, नवीन कुमार पटेल उपाध्यक, मंदीप लहरे सचिव, नंद किशोर यादव, दुष्यंत जयसवाल, परमेश्वर पटेल, रामकुमार पटेल, महेंद्र नागवंशी, मिथलेश चंद्राकर, हनी यदु, काजल सर्वे, सहित सभी जनपद पंचायत के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक उपस्थित रहें।
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.