Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 28, 2022

सतनाम नगर में अवैध राखड़ का खेल जोरों पर, आसपास के लोगों राखड़ खाने को मजबूर,

 सतनाम नगर में अवैध राखड़ का खेल जोरों पर, आसपास के लोगों राखड़ खाने को मजबूर, 

कोरबा - कोरबा जिले के शहर हो या वनांचल सड़कों के किनारे यह खाली पड़ी जमीन पर राखड़ डंप दिखाई देगी, राखड़ ठेकेदारों द्वारा जहां पा रहे वहां राखड़ डंप कर देते हैं, एनजीटी के नियम कानूनों को ताक में रखकर बालकों की राखड जिले के तमाम जगहों पर जहां-तहां फेंक रही है, जिससे जिले का वातावरण दूषित हो रहा है, वही इस राखड़ की आड़ में जिले में भूमाफिया भी सक्रिय हैं, 

राजधानी में बैठकर कोरबा जिला को राखडम्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है, कोरबा शहर में राखड  डंपिंग का खेल जोरों पर है, मानो ऐसा लग रहा है कि कोरबा जिला एक लावारिस सा हो गया हो, जिम्मेदार प्रशासन अधिकारी अपने आंख कान को बंद कर बैठे हैं, उन्हें कोरबा जिले में सफेद राखड़ डंपिंग एवं उड़ते दिखाई नहीं दे रहा, ब्लैक स्मिथ की ओवरलोड राखड़ वाहन जहां पा रहे वहां डम कर दे रहे हैं, लेकिन पर्यावरण विभाग एवं जिला प्रशासन ब्लैकस्मिथ के ऊपर कार्यवाही करने में क्यों कतरा रही है, नया मामला बालकों से सटा हुआ


सतनाम नगर का मामला है, जहां ब्लैकस्मिथ कंपनी द्वारा नियमों को  अनदेखी कर राखड़ का पहाड़ बना दिया गया, जिसकी विरोध में कुछ माह पहले सतनाम नगर लोगों ने सड़कों में उतर कर विरोध प्रदर्शन की गई थी, जिसके बाद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन का झुनझुन भी पकड़ आया था, कार्यवाही के मामले में सक्षम सरकारी अधिकारियों की ओर निगाहें टिकाए बैठे हुए हैं।
 इन सतनाम नगर के साथ साथ कोरबा जिले के लोगों को पता है, कि वह न तो बाल्को का कुछ बिगाड़ सकते हैं, और ना ही राख फेंकने वाले ठेकेदार का जबकि सरकारी महकमा चाहे तो लोगों का जीवन संकट में डालने वाले ठेकेदारों पर न सिर्फ कार्यवाही बल्कि एफआईआर भी करा सकता है, लेकिन बावजूद इसके किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने यहां तक कि जांच के नाम पर नोटिस-नोटिस का खेल करके समय बिताने का काम हो रहा है। सतनाम नगर लोगों ने बताया की ब्लैकस्मिथ कंपनी द्वारा जो राखड़ डंप किया जा रहा है, वह जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी और पर्यावरण विभाग से अनुमति लिए बगैर ही विभिन्न शर्तों का उल्लंघन करते हुए राखड़ डंपिंग का खेल चल रहा है, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सतनाम नगर में अवैध रखाड़ डंपिंग में क्या कार्यवाही करती है,

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad