बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ व महिला स्व सहायता समूह की आढ़ में किर्तन _साहू_ की दबंगई
डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा से 3 किलोमीटर दूरी पर बसा ग्राम पंचायत बगईकोनहा सिरपुर के,शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है मध्यान भोजन भारत सरकार की एक योजना है जिसके अंतर्गत पुरे देश के प्राथमिक और लघु माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को दोपहर का भोजन नि-शुल्क प्रदान किया जाता है
नामांकन बढ़ाने ,प्रतिधारणा,और उपस्थित ति तथा इनके साथ साथ बच्चों में पौषणिक स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से 15अगस्त 1955को केन्द्रीय प्रोयोजित स्कीम के रुप में प्रारंभिक शिक्षा के लिये राष्ट्रीय पौषणिक सहायता कार्यक्रम शुरु किया गया था मध्यान भोजन बच्चों के लिए पुरक पोषण के श्रोत और उनके स्वस्थ विकास के रुप में कार्य करता है।
व मध्यान भोजन को संचालित करने में महिलाओं को रोजगार के उपयोगी श्रोत भी प्रदान करता है पर शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला बगईकोन्हा सिरपुर में किर्तन साहू की दबंगई के चलते बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जग जननी महिला स्व सहायता समूह के नाम से किर्तन साहू विगत 12वर्षो से मध्यान भोजन का संचालन कर रहा है बच्चों को गुणवत्ताहीन हीन भोजन परोसा जाता है पर्याप्त सामाग्री जो शासन द्वारा निर्धारित है
उसकी धज्जियां उड़ाने में किर्तन साहू कोई कसर नही छोड़ी ,,पालकों व शाला प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ आवेश में बात करता है गांव में दबंगई दिखाता है व राजनितिक पहुंच की बात कर शिक्षकों को नीचा दिखाने में कोई कसर नही छोड़ता व शिकायत के बाद भी यह व्यक्ति शिक्षकों को झुठे केश में फंसाने की धमकी देता है अधिक समय से मध्यान भोजन का संचालन करने के कारण शिक्षकों को भी मानसिक दबाव में रखता है।
व मनमानी करता है किर्तन साहू द्वारा अगस्त माह का सूखा राशन वितरण में चांवल को छोड़कर शेष सामाग्री का वितरण नही हुआ है शासन द्वारा निर्धारित मीनु के अनुसार पर्याप्त सामाग्री प्रदाय नही करता,,एक शिक्षक इसी बात को उठाने की कोशिश की तो उसे मानसिक रुप से परेशान किया गया व प्रिंस्पल खोलझर को बुलाकर मामला दबाया गया और फिर उस शिक्षक को हटवा दिया गया इस दबंगई व मनमानी के कारण पालकों में काफी आक्रोश है व पालक गण व शाला समिति के सदस्यों ने इस किर्तन साहू को हटाने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दिये पर शिक्षा विभाग द्वारा सारे प्रक्रिया को अनदेखी करना कई सवालों उपज रहे है।
CNI News डोंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.