शराबी युवक द्वारा अपने ही पिता को शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर किया गया मारपीट अपराध दर्ज कर रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व से ही 5 अपराध थाने में दर्ज है रोज की हरकतों से तंग आकर परिजनों ने किया रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.. विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.04.2022 को प्रार्थी रामशरण रजक पिता मंगल राम निर्मलकर उम्र 52 साल साकिन गांधीनगर थाना रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लडका कमलेश कुमार निर्मलकर दिनाक घटना को नशे में घर आकर प्रार्थी एवं घर के सदस्यो को अश्लील गाली गुप्तार कर प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर बाल खीचकर हाथ झापड से मारपीट किया हैं। प्रार्थी का चोट का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया हैं ,डाक्टर साहब द्वारा आहत को मारपीट से पीठ दाहिने कोहनी में चोट आना लेख किया हैं। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी कमलेश कुमार रजक को तलब कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत के पाये जाने पर से गिरफतार किया गया। जिसे मान न्यायालय में पेश किया गया नाम आरोपी कमलेश कुमार निर्मलकर पिता रामशरण रजक उग्र 32 साल साकिन गांधीनगर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.