विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया अमृत सरोवर का भूमि पूजन
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी । आज दिन- सोमवार दिनांक 11 अप्रैल 2022* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन* जी के मुख्य आतिथ्य मे अमृत सरोवर का *भूमि पूजन* किया गया।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत छपारा के ग्राम पहाडी मे जिला जल संसद के तहत लगभग 17 लाख 73 हजार की लागत से बनाये जा रहे अमृत सरोवर का भूमि पूजन,
जल अभिषेक अभियान एवं जल संवाद कार्यक्रम विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। इस दौरान ग्रामीण जनों विशेषकर महिलाओं ने विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी का कलश के साथ आगवानी कर ढोल-बाजे, फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात पूर्ण विधी विधान से भूमि पूजन उपरांत श्री राय द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर *सर्वश्री* शेख शहजादा कुरैशी जी विधायक प्रतिनिधि, श्रीमती गायत्री मानसिंह अरमोती जी, पार्थ जायसवाल जी सीईओ जिला पंचायत, लोकेश नारनोरे जी सीईओ जनपद छपारा, छोटेलाल कुमरे जी सरपंच, योगेन्द्र पाठक जी सचिव, संतोष कुकरेकर जी उपयंत्री, राजेश दुबे जी थाना प्रभारी आदेगांव, नेमा जी आर.आई., दीपक चौकसे जी पटवारी, लोम कुमार जी, रामगोपाल जी एवं ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.