सब मिलकर गढे़गे बच्चो का भविष्य, होगा सर्वागीण विकास - प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बलौदा
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं मे से एक है, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, जी हां छत्तीसगढ़ सरकार सब्बो झन को अच्छी शिक्षा देने के लिए सभी जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना की गयी है।
बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके ।
इस हेतु स्कूल शिक्षा विभाग नवा रायपुर द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2022 को 21 स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति आदेश जाारी किया गया है।
इसी क्रम में बलौदा में स्थित *स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य पद पद शासकीय उ.मा.वि. डोंगरी में पदस्थ व्याख्याता, बहुमुंखी प्रतिभा के धनी श्री अनिल कुमार शर्मा की प्रतिनियुक्ति की गयी है।*
आज दिनांक 11 अप्रैल 2022 को *अनिल कुमार शर्मा* ने *जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी* के उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा के प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा की सब मिलकर गढे़गे बच्चो का भविष्य, होगा सर्वागीण विकास एवं उन्होने कहा कि हर सम्भव प्रयास किया जायेगा जिससे की बच्चो का भविष्य उज्ज्वल हो, सबको अच्छी शिक्षा मिल सके।
अनिल कुमार शर्मा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा के प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने कहा की श्री शर्मा एक विद्वान, प्रतिभाशाली और युवा प्राचार्य है, जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा को एक नयी उंचाई पर लेकर जायेगें और *नवा छत्तीसगढ़* गढ़ने मे मदद करेगें।
श्री अनिल कुमार शर्मा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा के प्राचार्य पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र सहित जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है, श्री शर्मा जी ने इससे पहले भी अनेक यादगार काम किये है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.