ग्राम पंचायत घुँघसा में स्थाई सचिव की मांग
*अपने कामों के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण*
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत छपारा के ग्राम पंचायत घुघसा में स्थाई सचिव न होने से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव अतिरिक्त प्रभार में है वह अपनी मूल पंचायत में अधिक समय देते है जिसके कारण वह ग्राम पंचायत घुँघसा में कम समय दे पाते है जिसके कारण ग्रामीणों को अपने कामो के लिए इंतजार करना पड़ता है छोटे छोटे काम कराने में कई दिन लग जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव छपारा के पास निवास करते है उन्हें पंचायत पहुचने में देर होती है पहले वह अपनी मूल पंचायत का काम निपटाते है फिर अगर समय बचता है तो फिर वह अतिरिक्त पंचायत जाते है।
जबकि जनपद पंचायत से जानकारी में पता चला है कि कुछ सचिव बिना पंचायत के बैठे है और कुछ सचिव को दो-दो पंचायत का प्रभार है। जबकि छपारा नगर परिषद बनने से ग्राम पंचायत तिनसा और ग्राम पंचायत छपारा कला के सचिव खाली बैठे थे लेकिन छपारा कला के सचिव के पास पहले ही दो पंचायत थी इसलिए उसे दूसरी पंचायत उसके पास है लेकिन ग्राम पंचायत तिनसा का सचिव आज भी बिना पंचायत मिले जनपद में अपनी ड्यूटी कर रहा है। सचिवों के खाली रहते अन्य सचिवों को अतिरिक्त प्रभार देना समझ से परे है। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर और ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत में स्थाई सचिव की नियुक्ति करनी चाहिए जिससे पंचायत के कार्य सुचारू रूप से चल सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.