आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान ।
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
छपारा:- स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा 19 अप्रैल को 12:00 बजे आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद विधायक श्रीमती नीता पटेरिया जी के मुख्य अतिथि में आशा कार्यकर्ताओं का श्रीफल और पुष्प मालाओं से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा सम्मान किया गया कोविड-19 के समय इनका महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय रहा
इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद विधायक श्रीमती नीता पटेरिया जी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित श्रीमती नीतू विश्वकर्मा श्रीमती करुणा सोनी बीएमओ डॉक्टर इनवाती जी बीसीएम संतोष सिंगरा आर पी पंचेश्वर संजय पांच पांडे जी श्रीमती जसवाल आदि बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ विभाग का स्टाफ एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.