मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ ले सकेंगे निर्माण कर्मकार मंडल के हितग्राही
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी श्रम पदाधिकारियों सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजना में हितग्राहियों को सामाजिक न्याय विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विवाह करने पर ही हितलाभ प्राप्त होगा।
योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अनुसार प्रदत्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के अतिरिक्त्त अन्य किसी भी प्रकार करने पर मंडल की विवाह सहायता योजना अंतर्गत हितलाभ पात्रता नहीं होगी। उक्त प्रावधान गत 15/04/ 2022 से लागू है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.