Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

जून माह के प्रथम सप्ताह में होगा पत्रकारों का सम्मेलन श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई की बैठक संपन्न

 जून माह के प्रथम सप्ताह में होगा पत्रकारों का सम्मेलन

 श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई की बैठक संपन्न


जिला मुख्यालय सिवनी में श्रमजीवी  पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी की बैठक का आयोजन स्थानीय आशीर्वाद पैलेस ज्यारत में बुधवार को किया गया। जहां उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन माह जून 2022 के प्रथम सप्ताह में आयोजन किया जाए। जिला स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक में उपस्थित पत्रकारों के   परिचय उपरांत जिले में परिषद के सदस्यों के संबंध में विस्तृत से चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान तेजी से चलाए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर संभागीय कार्य समिति सदस्य विपिन शर्मा ने निजी पोर्टल चलाने वाले पत्रकारों को सदस्यता दिए जाए हेतु कहा।

 जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर ने पत्रकारों के निजी मामले में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर परिषद द्वारा मदद ना किए जाने की बात पर प्रकाश डाला गया  तथा कहा  कि पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावित होने वाले पत्रकारों की मदद में परिषद सहयोग करें। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय संगठनों को भी परिषद में स्थान दिया जाए तथा परिषद के वरिष्ठों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उन्हे सदस्यता दी जानी चाहिए। बैठक में उपस्थित  शरद दुबे ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाले नए सदस्यों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है और परिषद आगामी समय में दो-तीन दिन की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। पलारी से आये विष्णु शर्मा ने कहा कि परिषद का जिला स्तरीय गुरप बनाकर जिले के सभी सदस्यों को उससे जोड़ा जाए ताकि समय समय पर आवश्यक जानकारियों उन्हें मिलती मिल सके। 

संजय जैन ने बैठक में कहा कि पत्रकार भवन बनने के लिए प्रयास किए जाए। कान्हीवाड़ा से आये संतोष बंदे वार ने परिषद की संगठनात्मक गतिविधि को तेज करने के पूर्व ब्लाक  स्तरीय होने वाली बैठकों का नियमित आयोजन किए जाने की बात कही।श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय सिवनी में पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटित किए जाने का प्रयास किए जा रहा है तथा प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही हैं। वहीं उपस्थित पत्रकारों की सहमति से जिला स्तरीय सम्मेलन माय जून के प्रथम सप्ताह में किए जाने की बात कही गई।वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संरक्षक ओम दुबे तथा दिनेश जैन ने बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्या को सुना जाकर परिषद उसे सुलझाने का प्रयास करें।

पत्रकार भवन हेतु आवंटित भूमि की जाने के संबंध में कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि शीध्र ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे। पत्रकारों से कहा कि वे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस पेशे पर आश्रित नहीं रहे हैं क्योंकि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। जिसका संस्थान के साथ आप काम कर रहे हो उस संस्थान में आगे आप रहोगे या नहीं इसकी निश्चतता नहीं है। इस कारण पत्रकारिता के अलावा और कुछ रोजगार के साधन सोच कर आगे बढ़े। बैठक में जिला इकाई के सदस्य ओम दुबे, दिनेश जैन, सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, शरद दुबे, संजय जैन, गोपाल चौरसिया, हसीब मोहम्मद, अजय राय, श्याम सोनी, विक्की कारपेती, दिनेश ठाकुर, रवि सनोडिया, संदीप लाहोरिया,उमर कुरेशी, महेंद्र बघेल, राजीव तिवारी, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad