बेबीलांन होटल रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिनर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जितने भी उप चूनाव हुये सभी में जीत दर्ज होने की खुशी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के कार्यकर्ता नेता जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते कड़ी मेंहनत किये उसे बेबीलान होटल वीआईपी में शानदार डिनर पार्टी देकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिचाकर हौसला अफजाई किया है ।
खैरागढ़ विधानसभा उपचूनाव में भी यशोदा निलांबर वर्मा के लिये जी तोड़ मेंहनत करने वालों में हाऊसिंग बोर्ड डायरेक्टर विनोद तिवारी के मार्गदर्शन में साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र से चन्द्रभूषण यदु कमलेश जंघेल नरेन्द्र मिश्रा भी मुख्यमंत्री जी से आशीर्वाद लेने डिनर पार्टी में सम्मिलित हुये ।
साल्हेवारा को पुर्ण तहसील व खैरागढ़ छुईखदान गंडई को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिये है । छत्तीसगढ़ के सभी जिलो से आये विधायक मंत्री नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ होटल के सभी स्टालों पर घुम घुम कर डिनर किये एवं फोटों खिचाते रहे । छत्तीसगढ़ के चार उपचूनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिली है एवं नगर पंचायत नगर पालिका नगर निगम सभी कांग्रेस के पक्ष में आया है जिसकी खुशी की इजहार करने कार्यकर्ताओं की मनोबल बनाये रखने यह कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया था ।जो 8 बजे से प्रारंभ होकर रात्री बारह बजे तक चलते रहा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.