महंगाई की मार से जनता हलाकान - विष्णु लोधी
बढ़ती हुई महंगाई के लिए दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार - JCCJ
*महंगाई से जनता की कमर टूट रही है,सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है -JCCJ*
*आमदनी अठन्नी, खर्चा रूपया के कहावत को चरितार्थ करती महंगाई*
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने लगातार बढ़ती हुई महंगाई पर दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा एवं कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लगातार बढ़ती हुई एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल खाद्य सामग्री, खाद्य तेल, आटा, तेल गेहूं की कीमत से आम आदमी की कमर टूट रही है वहीं केंद्र और राज्य सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है । सरकार के पास बढ़ती हुई महंगाई को रोकने के लिए कोई रोड मैप, प्लान और स्कीम दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है । वही विष्णु लोधी ने कहा की पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की कमर अब रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की दरें में हुई बढ़ोत्तरी ने तोड़ दी है। खाद्य तेलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, सभी घरेलू खाद्य सामग्री भी महंगा हो गया है। हरी साक सब्जियों और फलों की भी कीमत बढ़ रही है। लगातार बढ़ती हुई महंगाई से गृहणियों का बजट बुरी तरह असंतुलित हो गया है। महंगाई की बढ़ रही रफ्तार का भार उनके घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अतिरिक्त शादी विवाह, त्योहार आदि में खर्च और बढ़ जाता है। वहीं आमदानी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हालात आज यह कि महंगाई आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया के कहावत को चरितार्थ कर रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.