महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ़ के वार्ड नंबर 3 में जय भीम चौक में आदर्श बौद्ध समिति के पदाधिकारी एवं वार्ड विसियो के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम माल्यार्पण कर समाज के अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए एवं मोमबत्ती जलाई गई
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव से हुई जिसमें मोहल्ले वासियों ने रात को केक काटकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा 14 तारीख की सुबह 9:00 बजे परित्राण पाठ कर सामूहिक वंदना की गई व शाम को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई तथा 17 तारिक को कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक वंदना ली गई तत्पश्चात अतिथियों द्वारा संबोधन दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद प्राची सौमित्र सोनी थी जिन्होंने बाबा साहब के जीवन को आदर्श बताया एवं उनके मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन विभिन्न कठिनाइयों से गुजरा उसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी वह अंत तक लड़ते रहे हम सबको भी उनके संघर्षों से सिख लेना चाहिए, बाबा साहब ने जीवन पर्यंत शिक्षा पर बहुत जोर दिया क्योंकि उनका कहना था कि 'शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसको जो पिएगा वही दहाड़ेगा' उनके इन शब्दों ने आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा संदेश छोड़ा है, इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मेश्राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के सफलता के पीछे माता रमा आई का बहुत बड़ा योगदान रहा है , इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीरा गणेश नरेश व सौमित्र सोनी जी का विशेष योगदान रहा , कार्यक्रम के अंत मे महाप्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी , कार्यक्रम में अध्यक्ष विशाल करवाडे , सचिव बादल वालदे, कोषाध्यक्ष हेमंत अंबादे, विवेक वासनिक, राहुल अबादे ,अनुज मेश्राम ,आदित्य वेध, राजवैद्य, सिद्धार्थ वैद, धम्मकीर्ति नंदेश्वर, भीम कीर्ति नंदेश्वर , मोनीश लाउत्रे, प्रकाश अंबादे, दीपेश टेम्बूलकर, पवन मानवेटकर, डिकेश सहारे, विकेश, बरखा अंबादे, संगीता बोरकर, दामिनी वैद्य, विशाखा मेश्राम ,आंचल अंबादे, करिश्मा गजभिए ,समृद्धि वासनिक नीलू खोबरागडे, रानू टेमनेकर सहित बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक उपसिकाये उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.