ग्राम का विकास ही देश का विकास है: परमानंद महाराज
पिथौरा: समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में आज दुर्लभ सत्संग प्रवचन व एक कुंडलिय गायत्री महायज्ञ का चौथे दिवस प्रथम सत्र में गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम किया गया तथा द्वितीय सत्र में परमानंद महाराज जी के द्वारा भगवान के चौबीस अवतारों की कथा कहते हुए
वराह अवतार मत्स्य अवतार कच्छप अवतार समुद्र मंथन कथा का बड़े ही सुन्दर भाव से श्रद्धालुओं को श्रवण पान कराया।
उन्होंने प्रति दिवस जीवन मूल्य नैतिक शिक्षा शिक्षा व संस्कार सदाचार नशा मुक्ति नारी शिक्षा परिवार भाव पड़ोसी धर्म देश धर्म ग्राम का समग्र विकास व देश की सुरक्षा व उन्नति पर सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि ग्राम का विकास ही देश का विकास है। इसलिए आप सभी जो भी कार्य कर रहे हैं।
कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते रहिए। उन्होंने कोरोना काल की चौथे लहर को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाने हेतु जन मानस को प्रेरित किया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। उक्त जानकारी आयोजक सदस्य भगवान दास यादव रेवाराम सुर्ये ने दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.