बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना---बेलगहना स्वास्थ्य केंद्रों में एमबीबीएस डॉक्टर की मांग चल रही थी जो कि अब पूरी हुई नजर आ रही है। जहां बेलगहना पी एच सी में डॉ सुरभि सोनी की पोस्टिंग हुई है वहीं केंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ युग्विज्या मीरा की पोस्टिंग हुई है दोनों ही बिलासपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। केंदा व बेलगहना क्षेत्र के लोगों की बरसों की मुराद पूरी हुई ऐसा लग रहा क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि अभी केवल पोस्टिंग हुई है इनके द्वारा जॉइन कब किया जाता है यही बात तय करेगी कि क्षेत्र को एमबीबीएस डॉ मिला अथवा नहीं।
क्षेत्र के लोगों के लिए खबर अच्छी है परंतु कितनी सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों में हैं व इनका किस हद तक इस्तेमाल कर ये डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य रक्षा कर सकेंगे। चूंकि समय समय पर दवाओं और सुविधाओं का अभाव भी कार्य प्रभावित करती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.