कलेक्ट्रेट में कराया गया 03जोड़ों का विवाह
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम ने 19 अप्रैल 2022 को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में 03 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बालाघाट बावनथडी कालोनी वार्ड नं-23 निवासी 25 वर्षीय संजय बहेकार एवं बालाघाट बूढी वार्ड नं-01 निवासी 20 वर्षीय दुर्गा गजभिये, बालाघाट बावनथडी कालोनी वार्ड नं-23 निवासी 33 वर्षीय राकेश बहेकार एवं बालाघाट बूढी वार्ड नं-01 निवासी 23 वर्षीय सोनम गजभिये, भरवेली दुर्गा मंदिर वार्ड नं-15 निवासी 31 वर्षीय विरेन्द्र खोब्रागडे एवं वारासिवनी तहसील के ग्राम एंकाटोला पिपरिया निवासी 25 वर्षीय सविता नेवारे ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।
19 अप्रैल 2022 को अपर कलेक्टर कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम के समक्ष तीनों जोडों के वर एवं वधु ने वरमाला पहनाकर एक दूजे का मुंह मीठा कराया और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। विशेष विवाह अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह की बधाई दी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.