Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 20, 2022

खनिज विकास निगम अध्यक्ष ने खैरलांजी में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

 खनिज विकास निगम अध्यक्ष ने खैरलांजी में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट। 20 अप्रैल को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खैरलाँजी मे स्वास्थ मेले का शुभारम्भ मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम अध्यक्ष एवं विधायक वारासिवनी श्री प्रदीप जायसवाल के कर कमलों दवारा किया गया। मेले का आयोजन जिला कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया।


     स्वास्थ मेले के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए खैरलाँजी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ खेलेन्द्र पाल द्वारा बताया गया कि स्वास्थ मेले मे कुल 735 हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन किया गया ।जिसमे आयु वर्ग 0 से 18 के 59, 18 से 30 के 228, 30 से 60 के 155 एवं 60 से उपर के 92 हितगहियों का रेजिस्ट्रेशन किया गया । जिसमे ब्लड डोनेशन 08 लोगो के द्वारा किया गया


27 लोगो की हेल्थ आईडी, 22 लोगो का आयुष्मान कार्ड, 90 लोगो की लेब की जाँच, 40 लोगो की टीबी की जाँच, जिसमे 03 पॉजिटव पाये गये है, 70 गर्भवती महिलाओ की जाँच, 60 लोगो की एक्स-रे 25 लोगों की आँखों की जाँच, 36 लोगो की एस आई की जाँच एवं 06 लोगो की ई सी जी तथा 89 लोगो की बीपी की जाँच की गई ।


     मेले मे स्त्री रोग, मलेरिया, हड्डी रोग, आंख-कान-गला, नेत्र रोग, डेंटल रोग, चर्म रोग, मानसिक रोग के साथ साथ अन्य मरीजों की जिले से आये चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसरों द्वारा जाँच की गई एवं उपचार प्रदान किया गया। गंभीर रोगो से ग्रसित मरीजों को जिला स्तर पर रिफर किया गया एवं कॉउंसलिंग की गई और उन्हे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई । स्वास्थ मेले मे आयुष्मान भारत अंतर्गत मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य भी किया गया।


     स्वास्थ मेले मे डिप्टी डाइरेक्टर स्वास्थ महेन्द्र  सिंह चौहान, आशीष वर्मा एपिडिमोलाजिस्ट भोपाल, नोडल अधिकारी डॉ परेश उपलप, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मनीषा जुनेजा,  ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनुप सिंह तिड़गाम, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ महेन्द्र तेजा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा बारमाटे, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ बंसोड, मेडिकल ऑफिसर क्षय डॉ प्रियांश सोनकर, डेंटल विशेषज्ञ डॉ जय टान्क, श्री राजाराम चक्रवर्ती जिला पी एम डी टी समन्वयक, श्री आलोक श्रीवास्तव एस टी आई कॉउंसलर, नूतन बोरकर एवं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खैरलाँजी के चिकित्सक आयुष चिकित्सक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक बीपीएम, बीसीएम, ए एन एम व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad