अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली - चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर आज जहां देश भर में हनुमान जी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा दी गई है।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही चार मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है।' पीएमओ ने बताया कि इस मूर्ति को देश के पश्चिमी हिस्से में , मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित किया गया है। पीएम कार्यालय ने आगे कहा, 'हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्ट के श्रृंखला की पहली मूर्ती उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में वर्ष 2010 में स्थापित की गई थी , जबकि दक्षिण दिशा में यह मूर्ति रामेश्वरम में स्थापित की जानी है और इसका काम भी चल रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.