अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - धर्मसंघ पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ संगठन के द्वारा प्रत्येक इकाई में , अपने अपने क्षेत्रों में हनुमानजी जन्मोत्सव पर्व पूजन , आराधना , सुंदरकांड - हनुमान चालीसा पाठ एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों के साथ रामराज्य की अवधारणा युक्त हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया जायेगा। गौरतलब है कि पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के प्राकट्य महोत्सव आयोजन का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को ही प्रति वर्ष सुलभ होता रहा है , कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद पुनः इस वर्ष का आयोजन आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी 26 जून 2022 को भाटापारा नगर में होना सुनिश्चित हुआ है , अत: पूज्य गुरुदेव भगवानश्री के पिछले फरवरी माह के प्रवास के पश्चात सांगठनिक गतिविधियों तथा सक्रिय सदस्यों की इकाईवार जानकारी भी अगले प्रवास में महाराजश्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। इस संबंध में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 21000 आदित्यवाहिनी की निर्धारित लक्ष्य पूर्ति हेतु सभी इकाइयां प्रयासरत है। सभी इकाईयों से नगर स्तरीय रामनवमी शोभायात्रा में सहभागिता के समाचार प्राप्त हुये हैं। भाटापारा इकाई के द्वारा पिछले फरवरी माह के पूज्य शंकराचार्य जी के प्रवास पश्चात नियमित रूप से हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठियों का आयोजन , प्रभात फेरी द्वारा जनजागरण का प्रकल्प आयोजित किया जा रहा है जिससे कि आगामी प्राकट्य महोत्सव का स्वरूप भव्यतम हो सके। हनुमान जी जन्मोत्सव के धमतरी नगर का आयोजन आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य में प्रातः किले के हनुमानजी परिसर एवं सायं श्री राम जानकी मठ में सम्पन्न होगा। वहीं चाम्पा में आदित्यवाहिनी द्वारा पंचमुखी मंदिर , रामबांधा के पास तथा आनन्दवाहिनी के द्वारा श्रीत्रियोगी नारायण मंदिर शांति नगर रेल्वे स्टेशन के समीप के अलावा बिलासपुर , महासमुंद , कवर्धा , मुंगेली एवं प्रदेश कार्यालय श्री सुदर्शन संस्थानम् में भी इस अवसर पर पूजन अर्चन , आराधना , पाठ आदि आयोजित किया जायेगा। राष्ट्रव्यापी हिन्दू राष्ट्र निर्माण संगोष्ठियों की श्रृंखला में जनकपुर नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में छत्तीसगढ़ इकाई से आचार्य झम्मन शास्त्री , श्रीमति सीमा तिवारी , अवधेश नंदन श्रीवास्तव , संदीप पांडेय एवं के०एन० मिश्रा आदि सदस्यों ने सहभागिता कर पूज्यपाद शंकराचार्य जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.