केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह* जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मेला संपन्न हुआ
आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में केवलारी मे लगा स्वास्थ्य मेला :-
लगभग 1000 से भी अधिक हितग्राहियो ने लिया लाभ :-
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
मुख्यालय केवलारी:-दिन बुधवार दिनांक 27/04/2022
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आजादी के अम्रत महोत्सव के उपलक्ष्य मे, नागरिको मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये पूरे प्रदेश भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे अलग अलग तारीख में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा हैं।
इसी तारतम्य में नगर केवलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में भी 27 अप्रैल को विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमे *केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सभी आगंतुक मुख्य अतिथि से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का बीएमओ डॉ लाखरा और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आगंतुक जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई इसके साथ थी इस स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य विकासखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे हितग्राही जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है उन सभी सा स्वास्थ्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें लगभग 1000 से अधिक हितग्राहियों को उक्त स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया।
जिले से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सभी हितग्राहियों का स्वस्थ परीक्षण किया गया एवं दवाइयां भी दी गई।लगभग 19 कांउटरो मे हजारो लोगो का प्रातः9 बजे से ही तरह तरह की बीमारीयो का उपचार जवाबदेही के साथ, पुरी तैयारी के साथ उपचार कर मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया गया।
जन जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना ये हमारी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी-:*केवलारी भाजपा विधायक श्री राकेश पाल सिंह*
आज यशस्वी माननीय *विधायक राकेश पाल सिंह* जी मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य मेला में लोकप्रिय विधानसभा के लोकप्रिय *विधायक राकेश पाल सिंह जी* उपस्थित रहे,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय विधायक जी प्रमुख प्रमुख बातें कहीं जो कि केवलारी विधानसभा में निवासरत आम नागरिकों के लिए जरूरी है स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आज केंद्र शासन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन में माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य हुए हैं, जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना एक प्रकार से जीवनदायिनी योजना साबित हुई है
जो कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में क्रियान्वित की गई, आज गरीब से गरीब व्यक्ति भी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं ले पा रहा है, कांग्रेस शासनकाल में पुत्र पिता के इलाज के लिए जहां कर्जदार बन जाता था वही आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पुत्र अपने पिता का इलाज निशुल्क करवा पा रहा है वहीं दूसरी ओर बड़ी बीमारियों के लिए सैकड़ों मील दूर जाना पड़ता था आप इलाज और इलाज का टेस्ट अपने ही क्षेत्र में सुगमता के साथ हो रहा है, रोजगार में भी स्वास्थ्य के लिए भर्ती प्रक्रिया हर वर्ष हो रही है जिसमें स्टाफ की कमी भी हमें देखने को नहीं मिल रही है यह भारतीय जनता पार्टी की मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है जो जनता जनार्दन की सेवा के लिए संकल्पित है।
जिले से डॉक्टरों की टीम में मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा बी. एम.ओ. डॉ लाखरा एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ताओ एवं सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य मेला का आयोजन सफल हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.