हैदराबाद ट्रैनिंग से वापस लौटे सीएमओ नवनीत पांडे
नगर पालिका कक्ष में ली कर्मचारियों की समीक्षा बैठक
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
*खाली प्लाट मालिको, बकाया टैक्स वाले नागरिकों एवं अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
सिवनी।। विगत् दिवस हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिये पहुँचे नगर पालिका सिवनी के सीएमओ नवनीत पांडे आज सिवनी वापस पहुंचे
आज दिनांक 27 अप्रैल को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली एवं प्रषिक्षण में प्राप्त निर्देश एवं विभिन्न जानकारियां कर्मचारियों के साथ साझा की वहीं नगर को और अधिक सुंदर बनाने के प्रयास कैसे करें इसके सुझाव दिये तथा कर्मचारियों को सारी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिये।
इसके पश्चात सीएमओ श्री पांडे ने राजस्व कर्मचारियों समस्त वार्ड मोहर्रिरो की बैठक ली एवं कम राजस्व वसूली होने से सीएमओ पांडे ने नारागजी व्यक्त की इसके साथ ही वसूली बढाये जाने के निर्देष दिये। तत्पश्चात कर्मचारियों ने सीएमओ को अवगत कराया की नागरिको को बार-बार टैक्स जमा करने के लिये बोला जा रहा है किंतु नागरिक अपना बकाया टैक्स नहीं भर रहें है। जिस पर सीएमओ ने राजस्व विभाग प्रमुख को निर्देश दिये कि जो भी व्यक्ति अपना पुराना बकाया टैक्स नहीं भरता है उसे नोटिस दिया जावे यदि उसके बाद भी उनके द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर पालिका से मिलने वाली सुविधा तत्काल बंद की जावे उनके घर का नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जावे।
वहीं वार्ड मोहर्रिरो को निर्देश दिये कि नगर के खाली प्लाटों की सफाई न करवाने वाले नागरिकों को प्लाट की सफाई करवाकर फैसिंग लगाने का नोटिस जावे एवं आदेश न मानने पर प्लाट टैक्स के साथ पेनाल्टी लगाकर प्लाट के टैक्स में उसे राशि जोडी जावे। साथ ही अवैध रूप से कबाड का व्यापार करने वाले कबाडियों पर 3 दिवस के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात अकबर वार्ड एवं अन्य वार्ड से नागरिकगण पेयजल से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन देने सीएमओं श्री पांडे से मिले जिस सीएमओ पांडे ने संज्ञान लेते हुए समस्या का निराकरण करने के निर्देश जलप्रदाय प्रभारी को दिये।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.