खैरागढ़ | खैरागढ़ शहर से सटें ग्राम अकरजन के बड़े तालाब में शुक्रवार को जंगली सूअर की लाश मिली। ग्रामीणों ने जंगली सुअर के तालाब में लाश देखी और इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और जंगली सूअर के शव को बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तालाब में जंगल इलाकें से आए दो जंगली सुअरों की लाश तालाब में तैरतें मिली । बताया
गया कि तालाब से सटें जमीन पर कपास का बड़ा फार्म हाऊस है। फार्म हाऊस को कटोलें तारों से घेराबंदी की गई है। संभवत जंगली सूअर का जोड़ा खानें और पानी की तलाश में तालाब के आसपास पहुँचा था इस दौरान उनकी मौत हो गई। वन अमले के अधिकारियों सूअर का जोड़ा खानें और पानी की तलाश में तालाब के आसपास पहुँचा था इस दौरान उनकी मौत हो गई। वन अमले के अधिकारियों ने बताया कि जंगली सुअरों की मौत प्रथम दृष्टया करंट से होने की आशंका है। फार्म हाऊस की घेराबंदी में झटका तार लगें होने की जानकारी है ऐसे में सुअर के इसकी चपेट में आकर तालाब में गिरने से मौत होने की आशंका है। लेकिन फिलहाल सुअर के शव का • पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। रिपोर्ट के बाद ही इसमें मामला स्पष्ट हो पाएगा।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.