रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....लखराम शान्तिकुंज हरिद्वार से पधारे अतिथि टोली एवं क्षेत्रीय प्रानिधियों की गरिमामय उपस्थिति तथा गायत्री परिवार के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम लखराम में गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में आसपास के जन समुह की अपार भीड़ थी। जिसमें नारी शक्तियों का उत्साह देखते बनता था। बच्चे युवा तथा वृद्ध जन भी संख्या में उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम आज 01 अप्रेल से प्रारंभ होकर 04 अप्रेल को समापन के साथ सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में हरिद्वार से आये टोली प्रमुख श्री बालकराम जी कश्यप,श्री एवं उनके सहयोगी गण के साथ जिला से श्री शत्रुहन बैगा जी,श्री रामकुमार श्रीवास जी,श्री ऊधो जी,श्री रामलोचन श्रीवास जी,श्री रामसनेही देवांगन जी,श्री टुलेश्वर गौरहा जी,श्री श्री सुरेंद्र गुप्ता जी पद्मलोचन श्रीवास जी तथा स्थानीय कार्यकर्ता श्रीमती बबिता वर्मा सरपंच,श्री सुरेश कुमार राय श्री सुन्दर साहू,रामजी साहू,राजेन्द्र गुप्ता,दीनदयाल यादव सूरज देवांगन,बलराम विश्वकर्मा,पंचराम,सुखराम राममुरित,नारायण मुकुत,मंगलू, तथा प्रभात फेरी के समस्त श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.