सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव मनाने के विषय पर हुई चर्चा।
सी एन आई न्यूज़ पेंड्रा ब्यूरो रिपोर्ट
पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सर्व ब्राह्मण परिषद पेंड्रा के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव मनाने के लिए बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव में मनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वही बैठक में सर्व ब्राह्मण विप्र समाज के लोगो ने कहा कि जिस तरह से विगत 2 वर्षों मैं कोरोना के कारण कार्यक्रम कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है। लेकिन अब जब कोरोना शिथिल हो गया है। तो इस वर्ष फिर से भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव मनाने के लिए हमने यह बैठक आयोजित किया है। ताकि भगवान विष्णु के छठवे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा सके। साथ ही अगली बैठक 22/04/2022, सायं 7:00 बजे हनुमान मंदिर में शोभा यात्रा के संबंध में रखी गई है। जहां इस आगामी बैठक में बड़ी संख्या में समाज के द्वारा शामिल होने की भी बात कही गई है। वही इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण समाज के पवन त्रिपाठी, आलोक तिवारी, सूर्यकांत चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, सुरेश उपाध्याय, जयदत्त तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, नवीन चतुर्वेदी, बलराम तिवारी, चंद्रकांत शर्मा, सचिन तिवारी, उज्जवल तिवारी, राघवेंद्र पांडे, बृजेश शुक्ला, योगेश तिवारी, महेश मिश्रा, पवन कुमार दुबे, अक्षय तिवारी, स्वप्निल शर्मा, आनंद मिश्रा, सहित पेंड्रा गौरेला, कोटमी, मरवाही के विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.