सिमगा ब्लाक के शिव सैनिकों ने शोभायात्रा का परमीशन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रात के अंधेरे में कानून के नियमों को ताक में रखकर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कराने शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
जिला अध्यक्ष संतोष यदु के आदेश पर शिव सैनिकों ने सिमगा नगर में 23 अप्रैल व हथबंद में 2 मई को शिवसेना द्वारा भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन के लिए एसडीएम टीआर महेश्वरी को ज्ञापन देकर रैली व लाउडस्पीकर का परमीशन लिया। साथ ही विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत गांवो में रात्रि में बिना परमीशन नियम कानून को ताक में रखकर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कराने भी ज्ञापन दिया गया। एसडीएम ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय जिला सचिव व मिडिया प्रभारी ईश्वर प्रसाद निषाद , जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित देवांगन , भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन , सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल , भैंसा ग्राम अध्यक्ष हरीश वैष्णव , अशोक देवांगन आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.