माहुद व बासीन मे मनाया कर्मा महोत्सव गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल
गुण्डरदेही । अर्जुन्दा ब्लॉक के ग्राम माहुद व बासीन में परिक्षेत्रीय भक्त माता कर्मा महोत्सव में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित होकर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली के लिए कामना कि ग्रामवासियों द्वारा गांव में बाजे गाजे के साथ कलश रैली झंडे पताके के साथ निकाले गए मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करें संगठन और समर्पण में शक्ति होती है

हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने का काम करना है। मंत्री श्री साहू व संसदीय सचिव निषाद ने कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं व सामाजिक लोगो को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया संसदीय सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में एकता एवं संगठन होना जरूरी है। संगठित होकर हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। परिक्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने स्वागतीय भाषण देते हुए अपनी उपलब्धि बताई उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल मे 12 गांव मे कर्मा भवन का निर्माण कराया गया वही अतिथियो द्वारा कमरौद के कौशल साहू को दानवीर भामाशाह से उनका सम्मान किया गया जिन्होंने कमरौद मे कर्मा भवन के लिए अपनी जमीन दान दिया है
कार्यक्रम को तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर श्रीमती सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही नरेंद्र सोनबोईर भारती साहू उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू भीखाराम साहू शिव कुमार साहू प्रदीप साहू बुधारू साहू पुनम प्रकाश साहू शैलेंद्र साहू अगरहिज साहू कृतदास साहू चैतराम साहू कमल किशोर साहू थलेश साहू डामन साहू मनोज साहू रमेश साहू धरम बाई साहू तामेश्वरी साहू पोमीन बाई त्रिवेणी साहू संतुराम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा परिक्षेत्र व ग्रामीण के समस्त पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या मे सामाजिक जन उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.