नगर पालिका में जनसुनवाई में सुनी गई नागरिकों की समस्याऐं
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। शासन एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश प्राप्त है। निर्देशो के परिपालन में नगर पालिका के कार्यालय
अधीक्षक सतीश कुमार कुल्हाडे द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2022 को जनसुनवाई में विभिन्न आवेदन स्वीकार किये गये जिसमें गांधी एवं शहीद वार्ड में नाला सफाई कराये जाने एवं श्री सुभाष गोयल एडव्होकेट द्वारा नलों में पानी न आने से संबंधित समस्या बताई गई। आवेदकों की समस्याओं पर कार्यालय अधीक्षक श्री कुल्हाडे ने संबंधित शाखा प्रभारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.