नव वर्ष पर युवाओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ निकाली बाइक रैली
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। हिंदू नववर्ष यानी नवसंवस्तर यानी वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है, विक्रम संवत की शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी । हिंदू नव वर्ष के अवसर पर खैरलांजी क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने मिलकर वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में खैरलांजी से रामपायली तक बाइक रैली निकाली जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिल रही ।
गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद खैरलांजी क्षेत्र के युवाओं द्वारा निकाली गई पहली बाइक रैली थी जिसमें सैकड़ो मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओ ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ खैरलांजी से रामपायली तक बाइक रैली निकाली, जिसमे खैरलांजी,नवेगांव, खरखड़ी,सालेटेका,घुबड़गोंदी,कचेखनी, डोंगरिया, किन्ही,खैरी,खुर्सीपार, बकोडी,अतरी,आरंभा,सहित अन्य ग्रामों के युवाओ ने बाइक रैली में अपनी सहभागिता निभाई ।
सर्वप्रथम खैरलांजी के अवंति चौक में पूजा अर्चना कर बाइक रैली निकाली गई जो खैरलांजी के विभिन्न मंदिरों से पूजा अर्चना करते हुए खैरलांजी पुलिस थाना परिसर में स्थित मंदिर पहुँची जहाँ से पूजा अर्चना के उपरांत नवेगांव ख में पूजा अर्चना की गई और इस तरह बाइक रैली श्री राम मंदिर रामपायली पहुची,जहाँ श्री राम औऱ हनुमानजी की पूजा अर्चना सभी के द्वारा की गई औऱ महाप्रसादी लिया ।
बाइक रैली में मुख्य रूप से मानसिंह बहेतवार,सुनिल बिल्लोरे,पलाश बिसेन,मुकेश भगत,जय बहेटवार,दीपक पटले, अंकित पटले, देवेन्द्र लिल्हारे, अक्षय मसखरे,ढालसिंह तुरकर,वीरेंद्र मलेवार, राजेश बहेतवार,विलाश चौधरी, गणेश भगत,लोकेश तुरकर, अजय तुरकर,कमलेश राहंगडाले, पुष्प भगत, अज्जू चौधरी, राहुल बावने,राजा रिनायत, राहुल रिनायत, प्रशांत चौधरी, दुर्गेश राहंगडाले, दुर्गेश राउत,अमर बसने,पर्णील पटले, मिथिलेश लिल्हारे राहुल क्षीरसागर,विक्की भगत,प्रफुल भगत, सुशील लिल्हारे, अजब लिल्हारे, प्रभात मड़ावी, प्रशांत चौधरी, जीतू शेन्द्रे ,आकाश लिल्हारे, अमन बहेटवार,नागसेन वैद्य
समीर पटले, सागर बिसेन ,मुकुल पूरी,वैभव गिरी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.