Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

जोशीलमती मे रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन


जोशीलमती मे रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन

डोंगरगांव  गैंदाटोला समीपस्थ  ग्राम जोशीलमती  में 2 अप्रैल को रक्तवीर सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सत्यम ब्लड ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियो के तत्वाधान में सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रमेश साहू समाज सेवी दुर्ग, ललित साव  समाज सेवी भिलाई ,विशेष अतिथि हेमंत साहू समाज सेवी भिलाई, विशिष्ट अतिथि घासी राम साहू समाजसेवी, पप्पू महाराज चिरचारी कला, हिरेंद्र साहू समाजसेवी ग्राम खोराटोला, पंचराम साहू समाजसेवी,  द्वारका प्रसाद ,लखन साहू के आतिथ्य में किया जाएगा। मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों  रक्तवीरो को  सम्मानित किया गया।



रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर रक्त वीरों, रक्तमित्रों का सत्यम ब्लड ग्रुप जोशीलमती  द्वारा सम्मान किया गया. रक्तदान के क्षेत्र में पंजीकृत संस्था सत्यम ब्लड ग्रुप जोशीलमती  द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एवं रक्तवीर, रक्त मित्र, रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें राजनांदगांव जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के रक्त वीर समाजिक संस्था शामिल हुए  सामाजिक संस्थाओं के रक्त मित्रों का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


 सम्मान समारोह के अतिथि रमेश कुमार साहू, ललित साव, हेमंत साहू, घासी राम साहू , सूरज साहू, हेमलाल साहू, जनक लाल सोनवानी, नीलकंठ कोमरे, हिरेंद्र कुमार साहू, विष्णु साहू, पप्पू महाराज, वीरेंद्र साहू, द्वारका प्रसाद ,कुमुद किशोर शुक्ला, पंचराम साहू, कोमल साहू, टेमन लाल साहू ,संतोष चंद्रवंशी, यमुना मानिकपुरी ,सूरज कवर, चंदन साहू एवं अन्य के आतिथ्य में सम्मान  समारोह हुआ।


अतिथियों ने सम्मान समारोह में रक्तदाता, रक्तवीरों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दान तो विभिन्न प्रकार के किए जाते हैं लेकिन जो दूसरों की जिंदगी बचाने का काम रक्त वीर करते हैं उसे मनुष्य जीवन पर्यंत कभी नहीं भूल पाते है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान जीवनदान है. हर एक गांव मे रक्तदान शिविर लगाए जाए।रक्तदान हमेशा अपने लिए करें क्योंकि रक्तदान वही कर सकता है जो स्वास्थ रहता इसलिए स्वास्थ रहने के लिए रक्तदान करें। सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रांगन साहू एवं उसकी संस्था को सफल आयोजन के लिए रक्तवीर मित्रों ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए दी। चित्रांगन साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 43 यूनिट रक्तदान हुआ।

शतकवीर रक्तवीर पहुचे जोशीलमती लोगो मे उत्साह

 वासुदेव राव जी रायपुर, राज  अडतिया जी  भिलाई ,श्री मती अन्तरा जी रायपुर ,फनेन्द जैन जी,  नागेश यदु ,हेमन्त पालें टीकम तारम ,रघुनाथ वर्मा, माधव राव जी, युनुस अजनबी जी ,महेंद्र जघेल जी , नरेश सिंह ,गुलशन पटेल, रुपेंश कुमार  सभी संस्था एवं रक्तदानवीर संगठन पहुंचे और रक्तवीरो का उत्साह जगाया और हौसला अफजाई किया।

सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad