Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

भव्य आयोजन के साथ कर्मा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भवन लोकार्पण समारोह सम्पन्ननिकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा


भव्य आयोजन के साथ कर्मा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भवन लोकार्पण समारोह सम्पन्ननिकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद - तहसील साहू संघ बालोद के नव निर्मित भवन का लोकार्पण और संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह तहसील साहू भवन मरारपारा में आज रविवार को सम्पन्न हुआ। सुबह11बजे से हजारों लोगों की उपस्थिति में भव्य कलश शोभायात्रा कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण से निकाली गई जो  नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल साहू सदन पहुँची।ततपश्चात विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कर्मा माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई और2बजे से भवन लोकार्पण समारोह प्रारंभ हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलधर साहू कार्यवाहक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ थे। अध्यक्षता कृष्णा राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पवन साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ, सोमन लाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, रोहित अठनागर संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रेमलता साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत,श्रीमती कृतिका साहू सदस्य जिला पंचायत उपस्थित रहें। 

इस दौरान अतिथियों ने साहू समाज पूरे प्रदेश में सामाजिक व्यवस्था सुधार पर बात रखी साथ ही सामूहिक आदर्श विवाह, मृत्यु भोज प्रतिबंध,सामाजिक एकता के बल पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष कृष्णाराम साहू ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज में हजारों की संख्या में शामिल समाज की महिलाओं, पुरूषों एवं नव पीढ़ीयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की इसी एकता और संगठन बल के चलते तहसील साहू संघ द्वारा माता कर्मा मंदिर एवं भवन निर्माण कार्य संपन्न हो पाया है उन्होंने आगे भी समाज की एकता और संगठन को प्रदर्शित किए जाने की बात कही।कार्यक्रम की सफलता के लिए तहसील साहू संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विगत् दो वर्षों के पश्चात् नगर में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

समाज मे रचनात्मक कार्य होता रहे: पवन साहू

विशिष्ठ अतिथि पवन साहू ने कहा बहुत बढ़िया सभागार बना है और समाज मे रचनात्मक कार्य निरंतर होना चाहिए।उन्होंने आगे कहा समाज का कार्यक्रम एक जगह पर होने का तात्पर्य यह है कि हम सब एक जगह पर एकत्रित होकर समाज के गंगा में समाहित होते हैं और हम कर्मा माता के वंश में जन्म लिए है ये हम सब के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक समाज के नियमों का क्रियान्वयन कैसे हो इस पर आज चिंतन की आवश्यकता है।उन्होंने महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा समाज में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि समाज मे अनुशासन बना रहे।

एकता और संगठन से ही समाज आगे बढ़ेगा:

हलधर साहू

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलधर साहू ने कहा हजारों की संख्या में निकली रैली समाज की श्रेष्ठता और समाज की एकता प्रदर्शित करता है।11लाख रुपये की लागत से भव्य भवन निर्माण किया गया है जो ऐतिहासिक हैं।

उन्होंने शोक कार्यक्रम में सादा भोजन औऱ युवा पीढ़ी को नशा पान से दूर रहने की बात कही साथ ही युवाओं को अच्छी शिक्षा और संस्कार की आवश्यकता  के लिए मातृ शक्तियों को आगे आने की बात कही।


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला साहू संघ अध्यक्ष सोमन लाल साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कर्मा माता के जीवन से हमे साहस, निर्भीकता, आत्मबल और समानता की शिक्षा मिलती हैं और वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुकी और नारी जाति का सम्मान बढ़ाया और माता कर्मा के जीवन से हमे सीख लेना चाहिए।कार्यक्रम में सभी परिक्षेत्र से हजारों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।



समाज मे रचनात्मक कार्य होता रहे: पवन साहू

विशिष्ठ अतिथि पवन साहू ने कहा बहुत बढ़िया सभागार बना है और समाज मे रचनात्मक कार्य निरंतर होना चाहिए।उन्होंने आगे कहा समाज का कार्यक्रम एक जगह पर होने का तात्पर्य यह है कि हम सब एक जगह पर एकत्रित होकर समाज के गंगा में समाहित होते हैं और हम कर्मा माता के वंश में जन्म लिए है ये हम सब के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक समाज के नियमों का क्रियान्वयन कैसे हो इस पर आज चिंतन की आवश्यकता है।उन्होंने महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा समाज में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि समाज मे अनुशासन बना रहे और शादी में कपड़ों के दुरुपयोग पर रोक लगाने की बात भी कही।

एकता और संगठन से ही समाज आगे बढ़ेगा:

हलधर साहू

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलधर साहू ने कहा हजारों की संख्या में निकली रैली समाज की श्रेष्ठता और समाज की एकता प्रदर्शित करता है।11लाख रुपये की लागत से भव्य भवन निर्माण किया गया है जो ऐतिहासिक हैं।उन्होंने कहा माँ कर्मा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ नगर में माँ कर्मा की महाआरती भी होनी चाहिए ताकि समाज मे अच्छा संदेश जाएं। 

उन्होंने शोक कार्यक्रम में सादा भोजन औऱ युवा पीढ़ी को नशा पान से दूर रहने की बात कही साथ ही युवाओं को अच्छी शिक्षा और संस्कार की आवश्यकता  के लिए मातृ शक्तियों को आगे आने की बात कही।


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला साहू संघ अध्यक्ष सोमन लाल साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कर्मा माता के जीवन से हमे साहस, निर्भीकता, आत्मबल और समानता की शिक्षा मिलती हैं और वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुकी और नारी जाति का सम्मान बढ़ाया और माता कर्मा के जीवन से हमे सीख लेना चाहिए।कार्यक्रम में सभी परिक्षेत्र से हजारों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।


भव्य झांकी सजाई गई

रैली में परिक्षेत्रीय द्वारा भव्य झांकी सजाई गई थी जो आकर्षक का केंद्र रही।जीवंत झांकी में परिक्षेत्र कोहंगाटोला की सजाई गई झांकी दानवीर भामाशाह को पहला पुरस्कार दिया गया और दूसरे स्थान में झलमला परिक्षेत्र की

जीवंत झांकी रायगढ़ के सत्यनारायण बाबा, तीसरे स्थान पर परिक्षेत्र करहीभदर माता कर्मा, चौथे स्थान पर बालोद ग्रामीण की भानेश्वरी माता, पांचवे स्थान पर लाटाबोड़ परिक्षेत्र की भक्त माता राजिम और छटवें स्थान पर गुरु गोरखनाथ को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमंत साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू,मदनलाल सोनबरसा, तुकेश हिरवानी, राधेलाल गुरूपंच, रोहित अठनागर,द्रोणाचार्य साहू, देवेंद्र कुमार, श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती खेमलता साहू,श्रीमती कमलेश्वरी साहू,तोमन साहू, रघुनंदन गंगबेर, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रिछेद कलिहारी, हिमांचल साहू, छगन लाल साहू, मदनलाल साहू, मुरलीधर साहू, गिरधारी साहू, योगेंद्र साहू ,प्रेमलाल साहू,गंगाराम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad