Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

डोंगरगढ हिन्दू नववर्ष पर किया गया भव्य आयोजन

 डोंगरगढ हिन्दू नववर्ष पर किया गया भव्य आयोजन



महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ -हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में माँ बम्लेश्वरी देवी की  नगरी डोंगरगढ़ में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन किया गया जिसमें हिंदू नववर्ष एवं माता की भव्य नवरात्रि आगमन के स्वागत के लिए 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली गई


जिसमें नगर में  भ्रमण कर भगवान श्रीराम का गुणगान कर लोगों को संदेश दिया गया जिसके  तत्पश्चात 2 अप्रैल को हिंदू नववर्ष में भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षक हमारी सांस्कृतिक धरोहर राउत नाचा ,अखाड़ा व छोटे बच्चों के द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन रहा

, डीजे के धुन में नगरवासी प्रभु श्रीराम की भक्ति में झूमते रहे। रैली नगरभ्रमण के  पश्चात नगर के हृदयस्थल में जगत जननी माँ जगदम्बे की महाआरती की गई उसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।

साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के भजन गायक निखिल जैन, वेंकट राव,गोल्डी भाटिया एवं छत्तीसगढ़ के लोक गायक प्रभु सिन्हा के द्वारा शानदार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को नाचने पर विवश कर दिया। इस पूरे कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक,माताएँ बहने बच्चे एवं युवाशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस हिंदू नववर्ष के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हिंदू युवा मंच डोंगरगढ के समस्त सदस्य ,मारुति नंदन भक्त समिति, शक्ति वाहिनी, हनुमान भक्त युवा समिति एवं समस्त नगरवासियों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad