Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

खैरागढ़-हार की डर से कांग्रेस ने जारी किया है घोषणा पत्र- चौधरी 15 सालों में क्षेत्र में बड़ी है विकास की गंगा- विक्रांत सिंह


खैरागढ़-हार की डर से कांग्रेस ने जारी किया है घोषणा पत्र- चौधरी

15 सालों में क्षेत्र में बड़ी है विकास की गंगा- विक्रांत सिंह

खैरागढ़ - भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करतें विधानसभा उपचुनाव प्रभारी पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार को अपने तीन वर्षों का रिपोट कार्ड प्रस्तुत कर जनता के पास जाना था । उपचुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री छह दिन यहाँ आने वाले है इससे यही समझ आ रहा है कांग्रेस का होमवर्क ठीक नहीं है । चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल फिसडडी छात्र हो गए हैं। प्रदेश सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगातें ओपी चौधरी नें कहा कि प्रदेश सरकार केवल जनता को ठगने का काम कर रही है। रोजगार के वादे फेल हो गए 5 लाख के आंकड़े केवल कागजी साबित हुए विधानसभा में सरकार 24 हजार के आंकड़ों पर आकर सिमट गई । 25 सौ रू बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर प्रदेश के दस लाख युवाओं को 39 महीनों से तरसा रही है । बेरोजगारी दर कम होने का दावा कर युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर रही है । नियमितीकरण का वादा फेल हो चुका है संविदा कर्मी हड़ताल में डटें है जिन पर सरकार धारा 144 लगा रही है। युवा दर दर की ठोकरें खानें मजबूर है । शिक्षकों की भर्ती को पूर्ववर्ती रमन सरकार ने सुधारा था लेकिन इसे भी गड़बड़ किया गया है। चौधरी ने कहा | कि पीएससी भर्ती भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। युवाओं का भविष्य खराब होने से हताशा और निराशा है । अपना विजन बतातें चौधरी ने कहा कि सरकार के विभिन्न विषयों पर विपक्ष की सकारात्मक भागीदारी निभातें इसे जनता के सामने ला रहे हैं। विपक्ष के रिपोर्ट में 15 साल के कार्य है जबकि पिछले तीन साल में सरकार का कोई विजन नहीं दिख पाया। दो बार हार के बाद भी पांचवी बार फिर से प्रत्याशी बनाने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि हार के बाद भी पार्टी ने आंकलन किया और पार्टी नेतृत्व ने टिकट तय की। इससे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने विधानसभा में पूर्व सरकार के 15 सालों में किए गए कार्यों को सामने रखतें कहा कि सिंचाई, स्वास्थ्य सड़क पेयजल की बड़ी सुविधा रमन सरकार की देन है। प्रचार के दौरान मतदाताओं का रूझान भी भाजपा के पक्ष में मिल रहा है। साढ़े तीन साल में कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर लालच दे रही है। सिंह ने कहा कि भाजपा घर घर पहुँच रही है। रमन सिंह के विकास कार्यों के देन से ही क्षेत्र में विकास हो पाए । बैताल रानी घाटी, शहर में जल स्तर बढ़ानें बनाए गए स्टापडेम, विवि का विकास, सड़क भवनों का निर्माण सिंह की देन है। विक्रांत सिंह ने कहा कि किसान की परेशानी कांग्रेस सरकार बढ़ाने वाली है। आमनेर नदी के पानी को नहर के द्वारा अब सीधे साजा विधानसभा क्षेत्र में ले जाने की तैयारी है इससे इस इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए तरसना पड़ेगा ।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad