शिवसेना जिला पदाधिकारियों की अध्यक्षता में ब्लॉक इकाई की बैठक सिमगा मुख्यालय में हुई संपन्न
बैठक में ब्लाँक, नगर व ग्रामीण शिवसेना पदाधिकारी हुए शामिल
23 अप्रेल को ब्लॉक मुख्यालय सिमगा में निकाली जाएगी रामनवमी शोभायात्रा : रोहित देवांगन
शिवसेना बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष संतोष यदु की आदेशानुसार ब्लॉक इकाई के प्रमुख पदाधिकारीयो की बैठक ली गई जिसमें प्रदेश स्तरिय रामनवमी शोभायात्रा 16 अप्रेल को राजधानी रायपुर से निकाली जाएगी जिसकी तैय्यारी के लिए ब्लाँक, नगर व ग्रामीण शिवसेना पदाधिकारीयो को तैय्यारी के लिए निर्देश देते हुए ब्लॉक के प्रत्येक गाँव नगर से सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिको को भगवान रामचंद्र की शोभायात्रा में शामिल करने की तैय्यारी करने कहा गया । साथ ही प्रदेश के बाद जिला मुख्यालय व ब्लाँक मुख्यालयो में भी रामनवमी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार भगवान श्रीराम चंद्र की शोभायात्रा धुमधाम से निकाला जाना तय किया गया जिसमें 23 अप्रेल को ब्लॉक मुख्यालय सिमगा में शोभायात्रा निकाला जाना तय किया गया जिसमें प्रदेश पदाधिकारीयो समेत जिला , ब्लाँक , विधानसभा , ग्रामीण स्तर के शिवसैनिक शामिल होंगे बैठक में प्रमुख रूप जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रभारी शिवचंद निर्मलकर , जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्लॉक सहप्रभारी रोहित देवांगन, डुपेश देवांगन, रामप्यारी निषाद,भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाल , शक्ति केन्द्र अध्यक्ष केसदा ज्ञानसिह सागरवंशी, मनोहरा अध्यक्ष आत्मा राम नेताम, राजा यदु,नगर उपाध्यक्ष परमानन्द यदु, वार्ड 1 अध्यक्ष रवि सोनकर, करहुल ग्राम अध्यक्ष तिलक यादव, पौसरी ग्राम अध्यक्ष पंचायत पंच जितेंद्र साहु, लावर ग्राम अध्यक्ष राजू पाल, भानू सोनकर, राजू सोनकर, मनीष पाण्डेय, एवं शिवसेना पदाधिकारी मौजुद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.