एम्बुलेंस न मिलने से घायल को हाथठेला से पहुंचाया अस्पताल
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।शनिवार देर शाम कटंगी-तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में घायल शख्स तिरोड़ी निवासी मनोज यादव 28 वर्ष को हाथठेले से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। घटना के बाद कई लोगों ने 108 को फोन किया और सूचना दी किन्तु वाहन नहीं होने पर घायल को हाथ ठेले पर रखकर सरकारी अस्पताल पहुंचाना पड़ा। घटना के बाद जमा भीड़ के बीच एक शख्स ने अपने हाथ ठेले पर घायल को रखकर अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि बीते दिनों बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि 1 अप्रैल से कटंगी में 108 की व्यवस्था शुरू होगी, परंतु 22 दिन बीतने के बाद भी हालत ऐसी है कि घायल को हाथठेले से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
जानकारी अनुसार तिरोड़ी निवासी मनोज यादव 28 वर्ष शनिवार की शाम अपने दोपहिया वाहन से घर की ओर लौट रहा था, जो नगर परिषद के कचरा वाहन से टकरा गया। इस घटना के बाद कई देर तक घायल वहीं तड़पते रहा। इस बीच स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी कइयों ने 108 को फोन लगाकर मदद मांगी पर 108 वाहन उपलब्ध न हो सका, कई बार फोन किया किन्तु कोई भी संतोषजनक जबाव नहीं मिला। बताना जरूरी है कि घायल बेहोशी के हालत में था जिस कारण उसे दोपहिया वाहन में अस्पताल ले जा पाना संभव नहीं था। ऐसे में एक युवक ने अपने यहां से हाथठेला लाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। खैर, हाथठेले पर घायल और मरीज को अस्पताल पहुंचाने की यह दूसरी घटना है।
2 माह से खराब है 108 एंबुलेंस वाहन
कटंगी ब्लॉक में वाहन सुविधा नहीं है। कटंगी तिरोड़ी में 108 के दो वाहन है लेकिन ये खराब हैं। बीएमओ कटंगी डॉ. पंकज दुबे का कहना है कि 2 माह से आउट ऑफ ऑर्डर है। जिससे हादसों के वक्त काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.