नवविवाहिता ने जंगल मे फांसी लगाकर किया आत्महत्या
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।रूपझर थानांतर्गत उकवा चौकी के ग्राम सुंदरवाही गांव के पास जंगल में रविवार को नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस का कहना है कि शव चार दिन पुराना है।मृतका की शिनाख्त सुंदरवाही निवासी नवविवाहिता सीमा पत्नी रविंद्र उइके (21) के रूप में हुई है। घटना स्थल पहुंचकर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। उकवा चौकी प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले सीमा का विवाह हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। सीमा चार दिन से लापता थी, जिसकी परिजनों द्वारा गांव सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश की जा रही थी।
परिजनों द्वारा जंगल में उसका शव देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल टीम में वैज्ञानिक अधिकारी गौतमा मेश्राम, एएसआई मनोज तरवरे, पुलिस फोटोग्राफर लोकेश चौकसे ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। रूपझर थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत, उकवा चौकी प्रभारी श्री मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.