घर में सोई हुई लड़की से छेड़छाड़ करने वाला रियाज गिरफ्तार
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। परसवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पोंडी निवासी मोहम्मद रियाज खान पिता गफ्फार खान को पड़ोस में रहने वाले हिन्दू परिवार के घर में घुसकर गहरी नींद में सो रही लड़की के अंगों को बुरी नियत से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 20 अप्रैल की रात करीब 3 बजे आवेदिका के निवास में रहने वाले रियाज पिता मोहम्मद गफ्फार ने अंधेरे का फायदा उठाकर आवेदिका के घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने लगा जिससे अपनी मां के साथ सो रही आवेदिका की नींद खुल गयी और वह जोर जोर से चिल्लाने लगी जिससे घर के सभी सदस्य व आस पास के लोग जाग गये।लड़की ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ करने वाले रियाज को पहचान कर सभी लोगो को बताया।बता दे उस रात बिजली न होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में था आवेदिका का परिवार भी गर्मी के चलते दरवाजा खोलकर सोया हुआ था
जिसका फायदा आरोपी रियाज ने उठाया।आरोपी अपने मकसद में कामयाब होता इससे पहले लडक़ी की नींद खुल गयी और वह शोर मचाने लगी जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर रियाज भाग गया।आवेदिका अपने परिवार के साथ पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को सख्त सजा दिलवाने की मांग किया है। वही इस मामले पर थाना प्रभारी परसवाड़ा ने बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस थाना में मोहम्मद रियाज खान के खिलाफ धारा 354 ,452 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे ले लिया गया है।जिस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.