भाठागांव के व्याख्याता ने किया रक्तदान , कहा साल मे एक बार जरूर करे रक्तदान
इंडियन रेड क्रास सोसाइटी शाखा बालोद एवं अध्यक्ष इंडियन रेड क्राॅस सोसाइटी के मार्गदर्शन मे व जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार बघेल के नेतृत्व में जिला संगठन रेडक्राॅस और भारत स्काउट और गाइड संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव आर से सुमन कुमार तिवारी व्याख्याता एवं वालंटियर स्काउट और गाइड ने भी रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर तिवारी ने युवाओं से अपील किया कि साल में एक बार रक्तदान जरूर करे इससे नया रक्त का निर्माण भी होता है और जरूरतमंद को आवश्यकतानुसार रक्त मिल जाता है रक्तदान करने के लिए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सलीम खान संस्था प्रमुख शेष नारायण वर्मा चंद्रशेखर तिवारी गजेन्द्र यदु प्रमोद देशमुख पीलालाल देशमुख खेमराज साहू जीएफ तिग्गा रंजना सिंह नारायणी जगत सुनीता अग्रवाल भद्रशीला देशमुख विनोद नेताम डीलेश्वर साहू चंद्रहास साहू कौशिल्या देवांगन नीलम सिंह चित्रकांत साहू मनीष सोनी पुरुषोत्तम खरे भूपेन्द्र श्रीवास तारिणी बेलचंदन गोरेलाल चन्द्राकर सहित समिती के समस्त सदस्यों ने व्याख्याता तिवारी को बधाई दी है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.