स्वच्छता पुरस्कार योजना में त्रिमासिक रैंकिंग में नगर पालिका मलाजखंड को उत्कृष्ट रैंक मिली
नगर पालिका परिषद
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मलाजखण्ड को मिली 3 लाख रूपये की पुरस्कार राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार की रैंकिंग में कई नगरीय निकायों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए अतिरिक्त राशि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। इस राशि से स्वच्छता की गतिविधियाँ में और इज़ाफ़ा होगा जिससे अगले सर्वेक्षण रैंकिंग में और सुधार होगा । नगरीय प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य करने और अतिरिक्त राशि हासिल करने वाली नगरीय निकायों की सूची जारी की गयी है। जिसमें नगर पालिका मलाजखंड ने उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल की है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस ने बताया राज्य के समस्त नगरीय निकायों में त्रैमासिक रैंकिंग जुलाई से सितम्बर 2021 एवं अक्टूबर से दिसम्बर 2021 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल चार घटकों में कुल 1000 अंक प्रावधानित किए गए। इसका उददेश्य निकायों में आपसी स्वस्थ स्पर्धात्मक वातावरण निर्माण करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंच को सुनिश्चित करना था। इस दौरान गतिविधियों के संचालन के साथ जुलाई से सितम्बर एवं अक्टूबर से दिसम्बर 2021 में निकायों द्वारा की गई गतिविधियों के आधार पर निकायों की रैंकिंग की गई।
बालाघाट ज़िला की नगर परिषद मलाजखण्ड द्वारा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की गई। परिणाममूलक कार्यवाही के आधार पर मलाजखण्ड नगर परिषद ने प्रदेश में उल्लेखनीय रैंकिग प्राप्त की। उल्लेखनीय प्रयासों को रेखांकित करते हुए प्रदेश की विभिन्न नगरीय संस्थाओं नगरीय स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत प्रोत्साहन स्वरूप 54 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है जिसमे नगर पालिका परिषद मलाजखंड को 3 लाख रूपये की पुरुस्कार राशि प्रदान की गई है । यह राशि संबंधित नगरीय निकाय के खाते में प्रदान की गई है। इस राशि का प्रयोग निकाय स्तर पर जनअभियानों, सूचना, शिक्षा व संप्रेषण गतिविधियों के साथ सफाई मित्रों, जिम्मेदार नागरिकों और भागीदारों के प्रोत्साहन आदि में किया जा सकता है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए स्वछता नोडल अधिकारी एवं उन सफ़ाई कर्मचारियों एवं नगरवासियों उसका श्रेय दिया है, जिन्होंने बड़ी लगन और निष्ठा के साथ मलाजखण्ड नगर परिषद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आमजनों से मिले सहयोग से मैं काफ़ी प्रसन्न हूँ। मलाजखण्ड की आम जनता के साथ ही सभी सामाजिक, व्यापारिक जानो के। सहयोग से अच्छी रैंकिंग हासिल की है सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हुं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.