रायपुर शहर में जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद दल के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन
सी.एन.आई.न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर राजधानी में आज भाजपा पार्षद दल के द्वारा नगर निगम कि नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व मे जल संकट को लेकर निगम मुख्यालय के सामने महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं नगरवासियों को हो रहे जलसंकट के लिए जिम्मेदार ठहराया
वही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे पूरा शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है।प्रायः हर गर्मीयो मे ये ही हालात शहर में देखने को मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा की ये आंदोलन नहीं प्रदर्शन है औऱ जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा
आज के इस प्रदर्शन मे सभी भाजपा पार्षदों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.