Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश मे गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश~सूरज यादव CNI NEWS GPM

 उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश मे गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश~सूरज यादव CNI NEWS GPM



CNI NEWS गौरेला पेंड्रा मरवाही/तीन प्रकरण मे कुल 22.40 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक, कार, एवं टाटा सूमो सहित करीब 04 करोड़ 67 लाख 77 हजार रूपये का सामान जप्त



कुल 09 आरोपी गिरफ्तार नारकोटिक्स सेल का गठन से मिली बड़ी सफलता


👉(01)- थाना गौरेला

अपराध क्रमांक 174/2022

धारा-20(B)NDPS ACT


👉(2) थाना–पेण्डा

अपराध क्रमांक 168/2022

धारा-20(B)NDPS ACT


👉(3) थाना मरवाही

अपराध क्रमांक 111 /2022

धारा-20(B)NDPS ACT


पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही श्री त्रिलोक बंसल द्वारा जिले मे नारकोटिक्स सेल का गठन कर नशे के कारोबार करने वाले अपराधियों पर नजर रखने तथा गांजा

तस्करो के विरूद्ध ठोस कार्यवाही करने का निर्देश देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के नेतृत्व मे पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम गठित कर अपराध पतासाजी मे लगाया गया टीम द्वारा लगातार क्षेत्र मे मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री का व्यवसाय करने वाले लोगो का पतासाजी किया गया इसी दौरान टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम उषाढ निवासी गिरीश यादव तथा भाद मध्यप्रदेश वर्तमान निवासी कुदरी थाना पेण्ड्रा के द्वारा उड़ीसा राज्य से काफी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा बुलाकर छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश राज्य मे तस्करी करते है सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगांवकर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी, थाना प्रभारी पेण्ड्रा उपनिरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, दुर्गेश राठौर के साथ टीम

बनाकर आरोपीयो की पतासाजी मे लगाया गया टीम द्वारा अलग-अलग स्थानो पर घेराबंदी कर आरोपीयो की पतासाजी की गई कार्यवाही के दौरान 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD-19-K-2300 मे बिलासपुर की ओर से आरोपी चालक फिरोज खान पिता नूर खान निवासी राउरकेला उड़ीसा एवं गिरीश यादव पिता रंजीत यादव निवासी उषाढ थाना मरवाही के द्वारा गांजा परिवहन करते लाया जा रहा था जिसे कारीआम आरटीओ बेरियर के पास रोककर पूछताछ किया गया तथा वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। वाहन मे सीमेंट डस्ट भरा होना दिखाई दिया जिसे हटाने पर अंदर अलग-अलग बोरीयो मे मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया। आरोपीयो के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD-19-K-2300 एवं उसमे भरे 20 क्विंटल 30

किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया जिसकी कुल कीमत 4 करोड़ 16 लाख जिसे जप्त कर 20 (B)NDPA ACT के तहत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार थाना पेण्ड्रा के अपराध क्रमांक 168/2022 धारा-20(B)NDPS

ACT के मामले मे मुखबीर की सूचना पर आरोपी दौलत केंवट पिता गुल्लू केंवट उम्र 41 वर्ष निवासी भाद थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपूर मध्यप्रदेश को ग्राम कुदरी बस स्टैंड के पास मेन रोड मे वाहन सफेद रंग होण्डा कार क्रमांक CG-10-BE-0258 मे मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते हुये पाये जाने पर आरोपी दौलतराम केंवट के कब्जे से 02 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा कीमती 40 लाख एवं वाहन कीमती 5 लाख रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमती 5000/रू सहित कुल 45 लाख 5 हजार रूपये का सामान जप्त कर आरोपी दौलत राम केवट के विरूद्ध धारा-20 (B) NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार थाना मरवाही के अपराध क्रमांक 111/2022 धारा-20(B)NDPS

ACT के मामले मे मुखबीर की सूचना पर आरोपी रामकुमार पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा एवं शंकर चौहान पिता अजीत चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा, लखन कश्यप पिता बद्री विशाल कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी मुलमुला, शिव कैलाश साहू पिता रामायण साहू उम्र 23 वर्ष साकिन मुलमुला, विशाल गोयल पिता सियाराम

गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी मुलमूला, बबलू कुमार साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लवन जिला बलौदाबाजार को वाहन टाटा सूमो क्रमांक CG-10-AG-7450 मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गाजा तस्करी करते हुये दांनीकुडी के मंगुरदा तिराह मे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो वाहन मे 10 किलो गांजा सीट के नीचे छिपाकर रखना पाया गया उक्त गांजा को कोटमी सकोला की ओर बिक्री करने ले जाना बताये। आरोपीयो के पास से वाहन टाटा सूमो क्रमांक CG-10-AG-7450 कीमती 4.50 लाख,06 नग मोबाईल कीमती 22 हजार, 10 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 02 लाख रूपये का जप्त कर 20 (B)NDPS ACT के तहत कार्यवाही की गई है।


इस प्रकार गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के नेतृत्व मे मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये एक ही दिन मे अलग -अलग कुल तीन प्रकरणो मे 09 आरोपीयो को गिरफ्तार कर कुल 04 करोड़ 67 लाख 77 हजार रूपये के गांजा एवं वाहन तथा मोबाईल जप्त कर तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त हुई है जो अब तक छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी कार्यवाही है।


सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी, थाना प्रभारी पेण्ड्रा उप निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक अनिल अग्रवाल एवं सायबर सेल के सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, दुर्गेश राठौर प्रआर आरक्षक घनश्याम आडिल आरक्षक राजेश शर्मा, चौपाल कश्यप

रामलाल खुराना, संजय रात्रे, महेन्द्र परस्ते, कौशलेन्द्र बघेल, रामकृष्ण मिश्रा, अवधेश दिनकर, प्रमोद खलखो एवं थाना मरवाही के उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पावेल, आरक्षक खोगेश्वर

मैत्री, संतोष परस्ते, रमणीक जायसवाल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

ब्यूरो/संवाददाता

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad